भैरूंदा। नगर में पहली बार पहुंचे मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो का सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया.
कार्यक्रम में पूर्व नप उपाध्यक्ष अनिल कुमार जैन, नगर परिषद अध्यक्ष मारुति शिशिर, मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, चंद्रकांत खंडेलवाल,ऋषभ जैन मोहन गुप्ता, बल्ली सोनी,आशु खंडेलवाल रितेश मकवाना, योगी जैन, बसंत अग्रवाल, प्रदीप बजाज, बसंत अग्रवाल,पीयूष तिवारी आर्जव शर्मा, राहुल राठौर, विशाल साहू, महेश विश्वकर्मा मौजूद रहे. इसके बाद प्रियंक कानूनगो सिविल अस्पताल पहुंच और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान दौरान स्टाफ की कमी सामने आई. उन्होंने सीबीएमओ डॉ. मनीष सारस्वत से चर्चा की. डॉ. सारस्वत ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की लंबे समय से कमी बनी हुई है. प्रियंक कानूनगो ने व्यवस्थाओं को देखा और आवश्यक सुधार के संकेत दिए. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए.
