गाय पालन दूध के लिए नहीं गोबर के लिए करेंः गोपालाचार्य

इंदौर: दिल्ली में संतों और गोसेवकों की एक महत्वपूर्ण बैठक में गौ सम्मान आह्वान अभियान की रूपरेखा तैयार की गई. इस अवसर पर अच्युतानंद महाराज (कृष्णायन गोशाला, हरिद्वार) और गोपालाचार्य गोपालानंद सरस्वती सहित कई संत और गोभक्त उपस्थित रहे.उक्त जानकारी देते हुए इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में गोपालाचार्य गोपालानंद सरस्वती ने गाय पालन के विषय में कहा कि गाय दूध के लिए ना पाली जाए बल्कि गोबर के लिए पाली जाए जिससे जहरीली खेती जो यूरियां फर्टिलाइजर और अन्य के माध्यम से की जाती है वह गोबर की खाद स्तेमाल की जाए.

वहीं देश की इकोनॉमी और आज के इस गैस संकट को देखते हुए गोबर के द्वारा गोबर गैस निर्माण कर देश के लिए ईंधन की भी जरूरत पूरी की जा सके जिससे देश की इकोनॉमी में सहायक हो सके. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यह अभियान किसी संस्था, संगठन या राजनीतिक दल के तहत नहीं चलेगा, बल्कि इसे पूरी तरह गौमाता और नंदी बाबा के सान्निध्य में संचालित किया जाएगा. अभियान का मुख्य उद्देश्य देश में गो संरक्षण और संवर्धन के लिए केंद्रीय कानून बनवाना, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना और गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करवाना है.

गौ हत्या रोकने कड़े कानून बनाए जाएं
संतों ने सरकार से मांग की कि गौहत्या और गोतस्करी में शामिल लोगों के लिए कड़े कानून बनाए जाएं. साथ ही गोबर और गोमूत्र आधारित अनुसंधान विश्वविद्यालय, पंचगव्य औषधियों का निःशुल्क वितरण, और गोशालाओं को मनरेगा से जोड़ने जैसी व्यवस्थाएं लागू की जाएं. अभियान के तहत जनवरी से मार्च 2026 तक देशभर में प्रचार-प्रसार किया गया.

27 अप्रैल को देश की सभी 5410 तहसीलों से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपे जाएंगे, जिसमें करोड़ों हस्ताक्षर शामिल होंगे. यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो जुलाई और अक्टूबर 2026 में पुनः चरणबद्ध आंदोलन होगा. इसके बाद 2027 में दिल्ली में शांतिपूर्ण संकीर्तन और जनजागरण अभियान चलाया जाएगा. संतों ने स्पष्ट किया कि यह पूरा अभियान अहिंसक और गैर-राजनीतिक होगा, जिसमें केवल संकीर्तन, प्रार्थना और जनजागरण के माध्यम से संदेश दिया जाएगा.

Next Post

​जनता बेहाल: कांग्रेस नेता ने सूरज नगर गैस एजेंसी पहुंचकर जाना उपभोक्ताओं का दर्द

Fri Apr 24 , 2026
भोपाल। राजधानी के करोंद और गांधीनगर क्षेत्र में पिछले एक महीने से रसोई गैस सिलेंडरों की गंभीर कमी ने आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बढ़ती शिकायतों के बीच कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला स्थानीय नागरिकों के साथ सूरज नगर स्थित जानवी गैस एजेंसी पहुंचे और हालात का जायजा […]

You May Like