इंदौर में फोटो कला की अनूठी नुमाइश का भव्य शुभारंभ

इंदौर। शहर में कला प्रेमियों के लिए एक खास आकर्षण बनी फोटोग्राफी प्रदर्शनी का आज भव्य शुभारंभ हुआ। अहमदाबाद के प्रसिद्ध फोटोग्राफर श्री मुकेश ठक्कर की तस्वीरों पर आधारित इस दोहरी प्रदर्शनी का उद्घाटन शहर के गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया।

प्रीतमलाल दुवा आर्ट गैलरी में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन गुलशन यादव, तनवीर भाई, गुरुदास दुआ एवं डॉ. रमण यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में कला प्रेमी, फोटोग्राफी के शौकीन और शहरवासी उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी में दो अलग-अलग विषयों पर तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया है। गैलरी की तल मंजिल पर “व्रज की होली” की रंग-बिरंगी एवं सांस्कृतिक छवियां दर्शकों को भारतीय परंपरा से रूबरू कराती हैं, वहीं पहली मंजिल पर “टोरंटो एयर शो” की रोमांचक और तकनीकी कौशल से भरपूर तस्वीरें लोगों को आकर्षित कर रही हैं।

“टोरंटो एयर शो” सेक्शन में कनाडा में आयोजित एयर शो की तीन वर्षों की फोटोग्राफी में से चुनी गई 57 बेहतरीन तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं, जो दर्शकों को रोमांचक अनुभव प्रदान कर रही हैं।

Next Post

नशीली गोलियों व कफ सिरफ का जखीरा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Fri Apr 3 , 2026
सीधी। नशे के काले कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु केंद्र सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सीधी पुलिस निरंतर सक्रिय है। इसी तारतम्य में पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत, उप महानिरीक्षक हेमंत चौहान एवं पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन तथा मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त […]

You May Like