24-25 जून को सीएमआरएस करेगा निरीक्षण, मेट्रो रेल दो दिन रहेगी बंद

भोपाल। भोपाल मेट्रो परियोजना की सिग्नलिंग प्रणाली का दो दिवसीय निरीक्षण करने कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी भोपाल आ रहे हैं. यह निरीक्षण कमिश्नर द्वारा 24 एवं 25 जून को किया जाएगा. इस दौरान दो दिन तक मेट्रो टे्रन की सेवाएं पूर्णत: बंद रहेंगी. इस बात की जानकारी भोपाल मेट्रो परियोजना कार्यालय द्वारा दी गई है. यह निरीक्षण यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए के तकनीकी परीक्षण एवं सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी. मेट्रो में यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा में किसी भी तरह की कमी न रहे. भोपाल मेट्रो की ऑरेंज लाइन पर सुभाष नगर स्टेशन से एम्स स्टेशन के मध्य संचालित मेट्रो सेवाएं 24 जून एवं 25 जून को यात्रियों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी. निरीक्षण एवं परीक्षण कार्य पूर्ण होने के उपरांत मेट्रो सेवाएं 26 जून 2026 से अपने निर्धारित समयानुसार पुन: प्रारंभ कर दी जाएंगी तथा यात्रियों को नियमित रूप से सेवा उपलब्ध होगी. यह निरीक्षण मेट्रो प्रणाली की सुरक्षा, विश्वसनीयता एवं परिचालन दक्षता को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है. एमपीएमआरसीएल का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, आधुनिक एवं विश्वस्तरीय सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है

Next Post

ग्वालियर ने बनाई विकसित शहर की पहचान : ऊर्जा मंत्री

Mon Jun 22 , 2026
ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शुक्रवार को उप नगर ग्वालियर के वार्ड 31 में दुर्गापुरी और राजेंद्र प्रसाद कॉलोनी पार्क में सम्पबेल और वार्ड 02 के शिव नगर घोसीपुरा में मंदिर जीर्णोद्धार विकास कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम प्रशासन, विद्युत […]

You May Like