प्रधानमंत्री के ‘‘मन की बात’’ के टू वे प्रसारण में दिखा चित्रकूट

सतना: देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘मन की बात’’ के 139 वें एपिसोड के टू वे प्रसारण मे जिले के चित्रकूट को स्क्रीन पर दिखाया गया। इस दौरान चित्रकूट के बूथ क्रमांक 77 मे संत समाज एवं जेन जी युवाओ के साथ भाजपा नेताओ ने प्रधानमंत्री के ‘‘मन की बात’’ को श्रवण किया। प्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, राज्यमंत्री लखन पटेल, खाद्य एवं नागरिक अपूर्ति निगम अध्यक्ष संजीव कांकण, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कैलाश जाटव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ, जिला संगठन प्रभारी जी.एस. ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष पं. भगवती प्रसाद पाण्डेय, विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार, महापौर योगेश ताम्रकार, चित्रकूट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विजय यादव, दीनदयाल शोध संस्थान के सचिव अभय महाजन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुस्मिता सिंह परिहार, कार्यक्रम के प्रभारी राव प्रबल श्रीवास्तव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओ की मौजूदगी मे प्रधानमंत्री के ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम के दौरान संत समाज का साल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम मे शामिल जेन जी युवाओ को मिष्ठान एवं प्रसाद वितरण भी कराया गया।
प्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने मन की बात कार्यक्रम के बाद दिये गये वक्तव्य मे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संदेश को पार्टी के कार्यकर्ता जनभागीदारी के साथ साकार करे। राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश की सकारात्मक गतिविधियो एवं जनभागीदारी कार्यो की जानकारी से देश को अवगत कराया जाता है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मन की बात का यह कार्यक्रम समाज के प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरणा देकर राष्ट्र निर्माण के कार्यो से जोड़ता है।

जिला संगठन प्रभारी जी एस ठाकुर ने अपने बक्तव्य मे कहा यह कार्यक्रम देश के अलग – अलग हिस्सो मे हो रहे अच्छे कार्यो को पहचान देने का महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष पं. भगवती प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संदेश को हम सभी कार्यकर्ताओ को मिलजुल कर धरातल पर उतारने का कार्य करना है। विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार ने अपने सम्बोधन मे कहा कि मन की बात कार्यक्रम के टू वे प्रसारण मे चित्रकूट को चुना जाना हम सब के लिए गर्व की बात है। महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि प्रधानमंत्री जी श्री नरेन्द्र मोदी भारत को लोकल फार वोकल को बढ़ावा देने को जो कार्य कर रहे है वह एक प्रशंसनीय कार्य है।

ये रहे मौजूद-: ग्रामोदय विश्वविद्यालय कुलगुरु अलोक चैबे, संत रामहृदय दास जी महाराज, संत सीताशरण जी महाराज, संत सनकादिक महाराज, संत दिव्यजीवनदास जी महाराज, ममता पांडे, शंकरदयाल त्रिपाठी, साधना पटेल, गीतेश्वर सिंह, बालेन्द्र गौतम, संजय सिंह कछवाह, अतुल शुक्ला,महेन्द्र तिवारी, रामबाबू त्रिपाठी, ओमप्रकाश शर्मा, कृष्णकुमार पाण्डेय, अशोक गुप्ता, संजीव द्विवेदी, संजय शुक्ला, विनीता शिवहरे, मनीष त्रिपाठी, शिवाकान्त पाण्डेय, अभिनाश त्रिपाठी, सिद्धान्तरंजन त्रिपाठी, राजीव त्रिपाठी रविमाला सिंह सहित बड़ी संख्या मे संत समाज, पार्टी कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

सतना वनमंडल में प्रदेश स्तरीय वन रक्षक और क्षेत्र रक्षक भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न

Mon Oct 26 , 2026
सतना: सतना वनमंडल में प्रदेश स्तरीय परीक्षा 2026 उत्तीर्ण कर चुके वन रक्षकों और क्षेत्र रक्षकों के लिए अभिलेख परीक्षण, बायोमैट्रिक परीक्षण,शारीरिक माप और पैदल चाल की चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है. मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार सतना से रैगांव रोड पर आयोजित इस परीक्षा में अभ्यर्थियों […]

You May Like