मुरैना: लायंस क्लब द्वारा सिटी डिस्पेंसरी, महामाया मंदिर के सामने, गोपीनाथ की पुलिया, मुरैना पर आगरा, ग्वालियर एवं मुरैना के विशेषज्ञ डॉक्टर के द्वारा निःशुल्क मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा परामर्श एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन 14 दिसंबर, रविवार प्रातः 9 बजे से 1 बजे तक किया जा रहा है। आवश्यकता हेतु मरीजों की बीपी, शुगर, ई.सी.जी, टीवी एवं कैल्शियम की जांचें भी निःशुल्क की जाएगी। शिविर में उपलब्ध दवाइयां भी निःशुल्क प्रदान की जाएगी।
शिविर में नेत्र रोग संबंधित निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा एवं चयनित नेत्र रोगियों के मोतियाबिंद ऑपरेशन रामकृष्ण नेत्रालय, मेला ग्राउंड के पास, मुरैना पर निःशुल्क किए जाएंगे। लायंस क्लब मुरैना डायमंड के द्वारा आयोजित इस विशेष शिविर में 70 वर्ष के आयु वाले वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बनाए जाएंगे। पंजीयन के लिए आधार कार्ड व रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य रहेगा।
शिविर के पंजीयन स्थल भगवान ऑटो सेल्स (पेट्रोल पंप) एस.पी. बांग्ला के सामने, मुरैना, बचपन प्ले स्कूल, सब्जी मंडी के पीछे, मुरैना, मयूर टॉकीज, नैनागढ़ रोड, मुरैना, मां पीतांबरा ज्वेलर्स, पंचायती धर्मशाला के पास, मुरैना, श्री सद्गुरु,ए.बी. रोड, मुरैना, मिठ्ठनलाल एंड कंपनी, पंचायती धर्मशाला, मुरैना, कपूर चिकित्सालय, गणेशपुरा, मुरैना दुर्गा मेडिकल स्टोर, गोपीनाथ की पुलिया, मुरैना, गांगिल मेडिकल स्टोर, राठी हॉस्पिटल के पास, मुरैना एवं स्पॉट पंजीयन सिटी डिस्पेंसरी महामाया मंदिर के सामने मुरैना पर उपलब्ध रहेंगे। लायंस क्लब मुरैना डायमंड के चार्टर अध्यक्ष प्रमोद सिंघल ने आम जन से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाएं।
