भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम स्पेन से हारी

सैंटियागो, (चिली) 12 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को एफआईएच हॉकी जूनियर महिला विश्व कप 2025 में अपने 9वें/10वें स्थान के प्लेऑफ मैच में स्पेन से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। सेंट्रो डेपोर्टिवो डे हॉकी सेस्पेड, एस्टाडियो नैशनल में खेलने गये मुकाबले में भारत के लिए कनिका सिवाच ने (41वें) मिनट में गोल किया, जबकि नतालिया विलानोवा ने (16वें) और एस्थर कैनालेस ने (36वें) मिनट में स्पेन के लिए एक-एक गोल किया। पहला क्वार्टर थोड़ा मुश्किल लेकिन रोमांचक रहा इस दौरान दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन और मौके बनाये। क्वार्टर के बीच में, स्पेन गोल करने वाला था और उसे केवल गोलकीपर को छकाना था, लेकिन भारत की निधि ने बहादुरी से आगे बढ़कर लगातार दो गोल बचाकर विपक्षी टीम को बढ़त हासिल करने से रोका। 14वें मिनट में, स्पेन को मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे निधि ने फिर से विफल कर दिया।

दूसरे क्वार्टर के शुरुआत में स्पेन ने तेजी से जवाबी हमला किया, सारा कार्मोना रामोस ने सर्कल के चारों ओर कुशलता से ड्रिबल किया और अंदर पास दिया, जिसे नतालिया विलानोवा ने (16वें) मिनट में सफलतापूर्वक नेट में गेंद डाल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। अगले कुछ मिनटों में भारत को कुछ अच्छे मौके मिले, लेकिन स्पेन ने शायद ही कोई गलती की और अपनी बढ़त बनाए रखने के लिए कोई पेनल्टी कॉर्नर नहीं दिया।

36वें मिनट में, भारत ने थोड़ी देर के लिए जश्न मनाया, जब सोनम ने पास को रोककर एक जोरदार स्ट्राइक से गोल किया। हालांकि, स्पेन ने वीडियो रेफरल लिया जो सफल रहा क्योंकि रेफरी ने बैक स्टिक देख ली और गोल रद्द करना पड़ा। बदकिस्मती से, भारत के लिए उसी मिनट में, स्पेन ने जीत हासिल की और एस्थर कैनालेस ने (36वें) मिनट के फ्लिक की बदौलत पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया। 41वें मिनट में, भारत को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, जब कनिका सिवाच ने (41वें) मिनट में अपने स्ट्राइक से स्पेनिश गोलकीपर को छकाते हुए भारत के लिए गोल किया, जिससे स्कोर कम हुआ और तीसरा क्वार्टर शानदार रहा।

टूर्नामेंट के आखिर क्वार्टर में भारत ने स्कोर बराबर करने के लिए आक्रामक प्रदर्शन किया लेकिन वे गोल करने में विफल रहे और स्पेन ने मुकाबला जीत लिया। इसी के साथ, भारत ण्फआईएच हॉकी जूनियर महिला विश्व कप 2025 की ओवरऑल स्टैंडिंग में 10वें स्थान पर रहा।

 

 

 

Next Post

मैनेजर 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Fri Dec 12 , 2025
सिवनी:धनौरा निवासी सुरेंद्र जैन से 15 हजार रुपये लेते मध्यप्रदेश वेयर हाउससिंग एण्ड लॉजिस्टिकस कॉरपोरेशन प्रबंधक मुकेश परमार द्वारा वेयर हाउस भरने के एवज सुरेंद्र जैन से 15 हजार रुपये की मांग की थी जिसकी राशि लेते हुए आज धनौरा मध्यप्रदेश वेयर हाउससिंग एण्ड लॉजिस्टिकस कॉपोरेशन ऑफिस में लेते रंगे […]

You May Like