त्यौहार पर मिट्टी की प्रतिमा अपना कर पर्यावरण बचाएं

सागर। कलेक्टर संदीप जी आर ने अपील की है कि गणेश उत्सव, दुर्गा उत्सव और महालक्ष्मी पूजन जैसे पर्वों पर प्लास्टर ऑफ पेरिस की बजाय मिट्टी से बनी प्रतिमाओं का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि मिट्टी की प्रतिमाएं पानी और मिट्टी में आसानी से घुलकर पर्यावरण को सुरक्षित रखती हैं और प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा देती हैं।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी प्रतिमाएं जल स्रोतों को प्रदूषित कर पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बनती हैं, जबकि मिट्टी की प्रतिमाएं परंपरा को संरक्षित रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करती हैं।

उन्होंने बताया कि प्रतिमाओं के पर्यावरणीय प्रभावों को लेकर जनजागृति फैलाने हेतु मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को पर्यावरण हितैषी प्रतिमाओं के उपयोग के लिए प्रेरित करना है।

Next Post

गुढ़ में सबसे ज्यादा और जवा में सबसे कम हुई वर्षा

Tue Aug 26 , 2025
रीवा। जिले में दो दिन तक रूक-रूक कर बारिश होने से जल स्तर बढ़ा है. हालाकि मऊगंज के अपेक्षा जिले में कम वर्षा दर्ज की गई. जवा तहसील में जहा कम वर्षा हुई है. वही गुढ़ और हुजूर तहसील में सबसे ज्यादा वर्षा हुई है. जिले में एक जून से […]

You May Like