महेंद्र तिवारी भाजपा सोशल मीडिया के जिला संयोजक नियुक्त

सतना: भाजपा जिलाध्यक्ष पं भगवती प्रसाद पांडे द्वारा पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता महेंद्र तिवारी को भाजपा सोशल मीडिया का जिला संयोजक नियुक्त किया है !
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि महेंद्र तिवारी इसके पूर्व आईटी सेल के जिला सह संयोजक के रूप में पार्टी को अपनी सेवाएं दे चुके हैं ! भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा जारी किए गए नियुक्ति पत्र में श्री महेंद्र तिवारी को सोशल मीडिया के जिला संयोजक के रूप में जमीनी स्तर पर कार्य करने के निर्देश जारी किए गए हैं

Next Post

जीआरपी इंदौर ने 800 से अधिक पौधे रौपे

Thu Jul 2 , 2026
इंदौर: एडीजी रेलवे राजा बाबू सिंह के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक रेल अरविंद तिवारी के मार्गदर्शन में जीआरपी इंदौर ने वृहद पौधारोपण अभियान चलाया. अभियान के तहत जीआरपी के सभी थाना, चौकी और आरआरपी लाइन परिसर में 282 अधिकारियों कर्मचारियों ने 800 से अधिक फलदार, छायादार और स्वदेशी पौधों का […]

You May Like