
सिंगरौली। माजन मोड़ से इंदिरा चौक नवजीवन बिहार तक मॉडल रोड का कार्य चल रहा है और सड़क निर्माणाधीन है, किंतु संविदाकार पानी के छिड़काव में कोताही बरत रहा है। जिसके चलते डस्ट से दुकानदार एवं राहगीर परेशान हैं। हालांकि पानी का छिड़काव एक बार ही किया जा रहा है, जिससे वह न के बराबर है। यहां के दुकानदारों ने निगमायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराते हुये दिन में कम से कम तीन-चार बार नियमित पानी का छिड़काव निर्माणाधीन सड़क में कराएं जाने की मांग की है।
