1.5 किलो गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार, 15 हजार का माल जब्त

सीधी। अवैध नशे के विरुद्ध पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चल रहे ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत अमिलिया पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस महानिरीक्षक रीवा ज़ोन, रीवा गौरव राजपूत के निर्देशन, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज, रीवा हेमंत चौहान के मार्गदर्शन, पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के मार्गदर्शन, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के पर्यवेक्षण में थाना अमिलिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की है। पुलिस के अनुसार दिनांक 03 जुलाई 2026 को थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक आर.के. बैस के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम खड़बड़ा में दबिश दी। कार्यवाही के दौरान आरोपी पीयूष तिवारी पिता देवेन्द्र तिवारी उम्र 33 वर्ष‌ निवासी सहजी, थाना अमिलिया के कब्जे से बिक्री हेतु रखा 1 किलो 500 ग्राम गांजा, अनुमानित कीमत 15 हजार रुपये बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय सीधी में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सीधी भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक राकेश बैस, उनि राजमणि अहिरवार, सउनि उग्रभान मिश्रा, प्रआर विक्रम सिंह, प्रआर राजेन्द्र सिंह, आरक्षक संदीप चौबे, रघुराज सिंह, बृजेश बैस, अभिषेक चौधरी, रामचरित पाण्डेय तथा महिला आरक्षक संगीता बैस की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

भारी बारिश से सिंग्रामपुर जलमग्न, घरों और स्कूलों में घुसा पानी, पंचायत की लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Fri Jul 3 , 2026
सिंग्रामपुर/दमोह। गुरुवार-शुक्रवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने सिंग्रामपुर सहित आसपास के कई गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए और गांव के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई.नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से बारिश का पानी घरों, स्कूलों, सोसाइटी […]

You May Like