बदमाशों ने परिवार पर किया हमला

जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत कांटी में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने पूरे परिवार पर लाठी डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक मनोज चौधरी निवासी कांटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बड़ा भाई करन चौधरी ग्राम कुसली से काम करके वापस घर आ रहा था तभी पुरानी बुराई को लेकर गांव के अजय चौधरी केशव चौधरी उसके साथ हाथ मुक्को से मारपीट कर रहे थे

तभी प्रमोद चौधरी लाठी लेकर आया और करण के साथ लाठी से मारपीट करने लगा उसने एवं उसकी बहनों ने बीच बचाव किया तो नमईया चौधरी ने बहन शिवानी को धक्का देकर गिरा दिया जिससे बहन को सिर मे चोट आ गयी, सभी ने हाथ मुक्को से मारपीट कर उसे एवं उसकी बहनों एवं माता पिता को चोटे पहुंचा दी है। करण को मारपीट से सिर हाथ पैर मे ज्यादा चोटे आ गयी है करण का मोबाईल भी सभी ने तोड दिया, चारो जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

Next Post

महापौर ने सफाई मित्र बहनों से राखी बंधवाकर मनाया रक्षाबंधन

Fri Aug 28 , 2026
इंदौर: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सुदामा नगर स्थित अपने निवास पर शहर की सफाई व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सफाई मित्र बहनों से राखी बंधवाकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। महापौर भार्गव ने सफाई मित्र बहनों का आत्मीय स्वागत करते हुए उनसे राखी बंधवाई और […]

You May Like