जबलपुर। त्योहारों के सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने अवैध पटाखा कारोबारियों के खिलाफ एक्शन लिया है। लार्डगंज, गढ़ा, गोहलपुर और बरेला थाना पुलिस ने रिहायशी और भीड़भाड़ वाले इलाकों में दबिश देकर अवैध रूप से बिना लाइसेंस पटाखा बेच रहे 5 दुकान संचालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन अवैध दुकानों से खतरनाक पटाखे और आतिशबाजी सामग्री जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई हैं।
Next Post
मृत्यु के बाद भी मानव सेवा की मिसाल, 75 वर्षीय अभय कोठारी ने किया देहदान
Sat Nov 7 , 2026
इंदौर:75 वर्षीय अभय कुमार कोठारी ने मृत्यु के बाद भी मानव सेवा का संदेश दिया। उनके निधन के बाद परिवार ने उनकी पार्थिव देह चिकित्सा शिक्षा के लिए आरएन कपूर आयुर्वेदिक कॉलेज को दान कर दी। मुख्यमंत्री की पहल के तहत जारी शासकीय आदेश के अनुसार पुलिस ने उन्हें गार्ड […]

You May Like
-
5 months ago
अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों को सर्प दंश