
पांढुरना, वर्षा ऋतु के साथ ही सर्प दंश की घटनाएं भी बढ़ने लगी है,दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों को जहरीले सर्प द्वारा दंश करने पर एक को नगर के चिकित्सालय में तो दूसरे को नागपुर रेफर किया गया।
नगर के शासकीय चिकित्सालय से मिली जानकारी अनुसार वर्षा ऋतु के साथ ही इन दिनों सर्प दंश की घटनाओं में वृद्धि होने लगी है,बीते दिवस क्षेत्र के ग्राम नांदनवाडी निवासी बैद्यनाथ प्रसाद 70 वर्ष अपने घर के आंगन में सफाई कर रहा था,इसी दौरान उसके हाथ पर एक जहरीले सर्प द्वारा दंश कर दिया जिसे परिजनों ने तत्काल ग्राम के शासकीय चिकित्सालय लाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद इसे पांढुरना नगर के जिला चिकित्सालय लाया जहां इसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
वहीं दूसरी घटना ग्राम भूली की बताई जा रहीं है यहा के निवासी पंढऱी भादे 65 अपने खेत में कार्य कर रहा था, इसी दौरान इसके पैर पर एक जहरीले सर्प द्वारा दंश करने पर परिजनों ने इसे नगर मुख्यालय के स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां इसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद इसे नागपुर रेफर किया गया है।
