नाकामियों को छिपाने के लिये दुष्प्रचार और भ्रम फैला रही है आप: भाजपा

नयी दिल्ली 30 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यमुना नदी की सफाई को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है और कहा है कि आप अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए इस मुद्दे पर दुष्प्रचार कर रही है और लोगों के बीच भ्रम फैला रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने गुरुवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुये आप और कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि केंद्र सरकार ने यमुना की सफाई के लिये 8,500 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश सरकार को दी थी, लेकिन इसका सही उपयोग नहीं किया गया। उन्होंने श्री केजरीवाल पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुये कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के दौरान भी कभी नदियों में जहर मिलाने का आरोप नहीं लगा था, लेकिन दिल्ली सरकार हरियाणा पर ऐसे आरोप लगा रही है।

उन्होंने कहा, “ अब एक बात दिल्ली की जनता के सामने बहुत साफ है कि ये दोनों ही पार्टियां (आप और कांग्रेस) बहुत झूठ बोलती हैं। मात्र छह महीने पहले एक दूसरे को क्लीन चिट दे रहे थे और अब एक दूसरे के भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे हैं। ”

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “ दिल्ली की जनता जानती है कि पिछले 26-27 सालों में दिल्ली को लूटने का काम कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर किया है और पांच फरवरी को होने वाले चुनाव के लिये मैं विशेष रूप से जनता से अपील करता हूं कि अब इन भ्रष्टाचारी दलों से निजात पानी जरूरी है, क्योंकि अब दिल्ली को विकास चाहिये। ”

Next Post

जनजातीय समाज के कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

Thu Jan 30 , 2025
पक्के मकान और बेहतर सुविधाएं मुहैया कराएगी सरकार: मंत्री विजय शाह नव भारत न्यूज इंदौर. जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में गुरुवार को रेसीडेंसी कोठी में धरती आबा – जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक […]

You May Like

Play sound