इंदौर: एडीजी रेलवे राजा बाबू सिंह के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक रेल अरविंद तिवारी के मार्गदर्शन में जीआरपी इंदौर ने वृहद पौधारोपण अभियान चलाया. अभियान के तहत जीआरपी के सभी थाना, चौकी और आरआरपी लाइन परिसर में 282 अधिकारियों कर्मचारियों ने 800 से अधिक फलदार, छायादार और स्वदेशी पौधों का रोपण किया.
मुख्य कार्यक्रम आरआरपी लाइन इंदौर में आयोजित हुआ, जिसमें पुलिस अधीक्षक रेल सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने पौधारोपण किया. अभियान के दौरान आम, जामुन, कटहल, सहजन, बादाम, पपीता, गूलर, शहतूत, इमली तथा त्रिवेणी (पीपल, बरगद और नीम) सहित विभिन्न पौधे लगाए. सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।
जीआरपी ने इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया. इस दौरान पुलिस अधीक्षक रेल अरविंद तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लवली सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान, उप पुलिस अधीक्षक ज्योति शर्मा, निरीक्षक रश्मि पाटीदार, निरीक्षक मोहन मालवीय, निरीक्षक विपिन बाथम एवं सूबेदार वर्षा गौर सहित जीआरपी इंदौर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे
