स्पेन में ट्रेन हादसे के बाद तीन दिन का राष्ट्रीय शोक, मृतकों की संख्या 69 हुई

उर्दा, (वार्ता) स्पेन में हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 69 लोगों की मौत के बाद तीन दिन का राष्ट्रीय शोक शुरू हो गया है। राहतकर्मी मलबे में तलाश अभियान चला रहे हैं, जबकि अस्पतालों में घायलों का इलाज जारी है।

यह हादसा बुधवार सुबह कैस्टिला-ला मांचा क्षेत्र के उर्दा के पास हुआ, जब मैड्रिड से आंदालुसिया जा रही निजी कंपनी इर्यो की ट्रेन के पिछले हिस्से से सरकारी कंपनी रेनेफे की ट्रेन टकरा गई। टक्कर से कई डिब्बे पटरी से उतर गए।

अधिकारियों के अनुसार, 107 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें 15 की हालत गंभीर है। गुरुवार सुबह तक परिजनों ने 64 लोगों के लापता होने की सूचना दी थी। रात में एक और शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या 69 हो गई।

परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने बताया कि सिग्नलिंग प्रणाली में कंप्यूटर की खराबी के कारण करीब छह ट्रेनें 63 किलोमीटर के रेलखंड पर रुक गई थीं। प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज ने हादसे के कारणों की जांच और रेल सुरक्षा मजबूत करने का आश्वासन दिया है।

Next Post

341 किलो मावा-वनस्पति जब्त, बिना उचित पंजीयन चल रही फैक्ट्री बंद

Fri Oct 30 , 2026
इंदौर:दीपावली से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट और अस्वच्छ परिस्थितियों में निर्माण पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. गुरुवार को जिले के चार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 10 नमूने जांच के लिए लिए गए. ग्राम अहीरखेड़ी स्थित श्री श्याम फूड एजेंसी […]

You May Like