इंदौर: जीआरपी थाना इंदौर में लोको पायलट की बाइक चोरी का मामला दर्ज किया है. खुड़ैल निवासी शुभम प्रजापत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रेलवे स्टेशन इंदौर में लोको पायलट के पद पर पदस्थ है. सोमवार को उसने अपनी होंडा शाइन बाइक एमपी 09 वीबी-2949 पीएफ 4 और रनिंग रूम के बीच खड़ी कर ड्यूटी पर चला गया था. मंगलवार को लौटने पर बाइक गायब मिली. पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है.
वहीं प्रयागराज एक्सप्रेस में मोबाइल चोरी की घटना में जीआरपी इंदौर ने शून्य पर अपराध दर्ज कर डायरी जीआरपी प्रयागराज भेजी है. इंदौर निवासी लता गौड़ ने बताया कि वह प्रयागराज से इंदौर आने के दौरान ट्रेन के एस 7 कोच में सफर कर रही थीं. वॉशरूम जाने से पहले उन्होंने अपना ओप्पो मोबाइल सीट पर रखा था, लौटने पर मोबाइल गायब मिला. घटना प्रयागराज क्षेत्र की होने से प्रकरण वहां प्रकरण वहां भेज दिया है.
