मऊगंज: रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने मऊगंज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं, विकास कार्यों एवं विभागीय उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की. बैठक में कमिश्न कमिश्नर अधिकारियों से कहा कि वे अपने पदीय दायित्वों का जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें. शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक विभाग शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिए कार्य करे. निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हों तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण प्राथमिकता से किया जाए. विभागीय कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की कठिनाई होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएं.
बैठक में कमिश्नर ने कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए खरीफ की फसल की बोनी के लिए उर्वरक का पर्याप्त भंडारण कर लें. ई-विकास पोर्टल से ही किसानों को उर्वरक का वितरण करें. किसानों को बिना किसी परेशानी के बीज और उर्वरक का वितरण करायें. किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने के लिए शिविर आयोजित करें. कमिश्नर ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिले में संचालित स्वास्थ्य संस्थाओं, डिलीवरी प्वाइंट, पोषण पुनर्वास केंद्र, एएनसी पंजीयन तथा हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी की स्थिति की समीक्षा की. बैठक में कमिश्नर ने जिले की सिंचाई परियोजनाओं, नईगढ़ी सूक्ष्म दबाव सिंचाई परियोजना, सीतापुर-हनुमना बैराज, मध्यप्रदेश भवन विकास निगम के निर्माण कार्यों, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन, जनपद एवं जिला पंचायत भवन निर्माण तथा डीएमएफ एवं मनरेगा कन्वर्जेंस के कार्यों की भी समीक्षा की. बैठक में पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन, सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, एसडीम हनुमना राजेश मेहता, एसडीम मऊगंज एपी द्विवेदी सहित सभी विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित रहे
