चिड़ियाघर में संरक्षित रेस्क्यूड तेंदुआ अब स्वस्थ

ग्वालियर: गांधी प्राणी उद्यान में तेंदुए ने बीमारी के चलते खाना छोड दिया था। उसका उपचार डॉक्टरों द्वारा नियमित किया गया और अब तेंदुए पूरी तरह स्वस्थ है और पर्याप्त आहार भी ले रहा है। प्रभारी चिडियाघर अधिकारी डॉ उपेन्द्र यादव ने बताया कि गैंमरेंज घाटीगांव सोनचिडिया अभ्यारण के पास से वर्ष 2018 में एक नर तेंदुआ कुंए से गिर गया था जिसके तीनों पंजे कटे हुये थे जिसको रेस्क्यू कर गाँधी प्राणी उद्यान में रखा गया था।

उक्त तेंदुआ की उम्र 20 वर्ष के मध्य है, तेंदुआ 27 जून से अस्वस्थ चल रहा था जिस कारण वह आहार ग्रहण नहीं कर पा रहा था, उसे आहार के रूप में चिकिन सूप एवं लिक्विड डाईट दी जा रही थी उक्त तेंदुएँ की चिड़ियाघर प्रबंधन द्वारा समुचित उपचार एवं देखरेख की जा रही थी, वर्तमान में उक्त तेंदुआ स्वस्थ है एवं उसके द्वारा पर्याप्त मात्रा में भोजन ग्रहण किया जा रहा है।

Next Post

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट पहुंची सोनम, खुद को बताया निर्दोष

Thu Jul 9 , 2026
इंदौर: देशभर में चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है. इससे पहले मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने सर्वोच्च अदालत में जवाबी हलफनामा दाखिल कर खुद को बेगुनाह बताया है. सोनम का कहना है कि उसे झूठे आरोपों में फंसाया है और वह शुरुआत […]

You May Like