भामल की नुक्कड़ नाटक टीम को PHQ ने किया सम्मानित

झाबुआ। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए गए 15 दिवसीय नशे से दूरी है जरूरी जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत झाबुआ जिले में विविध नशामुक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान को जनसामान्य तक प्रभावशाली तरीके से पहुंचाने हेतु पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल की पहल पर भामल ग्राम की युवाओं से गठित नुक्कड़ नाटक टीम ने जिलेभर में नशे के विरुद्ध प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। इस टीम द्वारा दी गई प्रेरणादायक प्रस्तुतियों से आमजन, विशेषकर युवाओं के बीच नशे के प्रति चेतना जागृत हुई। नुक्कड़ नाटकों की सादगी, प्रासंगिक संवादों और जीवंत अभिनय ने समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित किया। टीम के उल्लेखनीय सामाजिक योगदान को पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू), भोपाल द्वारा सराहते हुए टीम को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर टीम ने भोपाल शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चौक-चौराहों आदि पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए, जिनका उद्देश्य नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाना रहा। यह सम्मान न केवल भामल की टीम के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह पूरे झाबुआ जिले के लिए प्रेरणास्पद उपलब्धि है।

Next Post

CRS ने 120 Km गति से किया ट्रैक गुणवत्ता का परीक्षण 

Thu Jul 31 , 2025
रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के अंतर्गत नीमच से रतलाम तक लगभग 130 किलोमीटर लंबे रेल खंड का दोहरीकरण कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है। इसी क्रम में 30 जुलाई, 2025 को रेलवे संरक्षा आयुक्त (सीआरएस), पश्चिम परिमंडल ई. श्रीनिवास द्वारा दलौदा से ढोढर के बीच नव निर्मित […]

You May Like