इंदौर: देशभर में चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है. इससे पहले मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने सर्वोच्च अदालत में जवाबी हलफनामा दाखिल कर खुद को बेगुनाह बताया है. सोनम का कहना है कि उसे झूठे आरोपों में फंसाया है और वह शुरुआत से ही जांच एजेंसियों व ट्रायल की पूरी प्रक्रिया में सहयोग कर रही है.
सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को मेघालय सरकार की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें सोनम को मिली जमानत को चुनौती दी गई है. बहुचर्चित हनीमून मर्डर केस में होने वाली यह सुनवाई आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
Next Post
सोशल मीडिया पर चाकू की नुमाइश पड़ी भारी, दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़े
Thu Jul 9 , 2026
इंदौर:सोशल मीडिया पर धारदार चाकू के साथ रील बनाकर दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले दो युवकों को हीरानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों के कब्जे से एक एक स्प्रिंग वाला धारदार चाकू बरामद किया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच […]

You May Like
-
2 months ago
टोकने पर युवक से मारपीट, पत्नी से भी की बदसलूकी