जनसुविधा के विस्तार से विकास को नई गति -ऊर्जा मंत्री तोमर

ग्वालियर । ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मंगलवार को ग्वालियर उपनगर में विभिन्न 1.86 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली विभिन्न विकास योजनाओं का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, क्षेत्रीय पार्षद गण बड़ी संख्या में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता और जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन, विद्युत वितरण कंपनी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ग्वालियर बदल रहा है और निरंतर विकास के पथ पर चल रहा है। इस विकसित और समृद्ध होते ग्वालियर की प्रगति यात्रा को निरंतरता देने के लिए ग्वालियर को एक बार औद्योगिक हब के रुप में विकसित करने की दिशा में पहल की जा रही है, ताकि यहां के युवाओं को रोजगार के लिए शहर के बाहर न जाना पड़े। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि जनता की सुविधा और विकास ही हमारा संकल्प है। स्वच्छ और स्वस्थ ग्वालियर के निर्माण के लिए आपका सेवक सदैव प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आज इन विकास कार्यों के भूमिपूजन से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, साथ ही स्थानीय नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह कार्य क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऊर्जा मंत्री ने जनहित और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयास का भरोसा दिलाते हुए कहा कि समावेशी विकास की दिशा में एक और ठोस कदम है

Next Post

हाईकोर्ट का फर्जी वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue Jul 7 , 2026
सिंगरौली। म.प्र. हाईकोर्ट की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का असत्य वीडियो बनाकर उसमें न्यायालय के प्रति अभद्र टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पिपरझापी निवासी 26 वर्षीय अमित कुमार तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस के […]

You May Like