गोरखपुर बुलडोजर कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, JCB चालक समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; अन्य की तलाश जारी

गोरखपुर बुलडोजर कांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए JCB चालक समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई थीं। गिरफ्तार आरोपियों में घटना में शामिल JCB चालक भी है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई JCB को भी हिरासत में ले लिया है।

एसपी सिटी के मुताबिक, मामले में अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इसके साथ ही घटना में शामिल अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान भी कराई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

.....

Next Post

लखनऊ में दबंगई! युवक को गाड़ियों से घेरकर पीटा, ताबड़तोड़ फायरिंग का आरोप

Fri Nov 20 , 2026
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में बीती रात दबंगों ने एक युवक को निशाना बनाया। भांजे के साथ घर लौट रहे युवक को गाड़ियों से घेरकर रोकने के बाद मारपीट की गई। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की गई। मौके से कारतूस […]

You May Like