ग्वालियर: श्याम बाबा के जन्मोत्सव के अवसर पर आज शहर में भव्य शाही पालकी यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा रात 10 बजे जीवाईएमसी ग्राउंड से प्रारंभ होगी। यात्रा दाल बाजार, लोहिया बाजार, पाटणकर बाजार चौराहा, दौलतगंज, महाराज बाड़ा और सराफा बाजार होते हुए राम मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। शाही पालकी यात्रा में शिव तांडव, डीजे, राधा-कृष्ण की रासलीला और बैंड कार्निवल विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों द्वारा फूल-मालाओं से पालकी का भव्य स्वागत किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्याम बाबा के भक्तों में उत्साह है। भक्तों ने शहरवासियों और धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शाही पालकी यात्रा को सफल बनाने की अपील की है।
Next Post
मोदी सरकार की नीतियों से वेतन, रोजगार, निजी निवेश में सुस्ती : कांग्रेस
Fri Nov 20 , 2026
नयी दिल्ली, 20 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस ने अर्थव्यवस्था की बदहाली के लिए सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि देश में वेतन और रोजगार नहीं बढ़ रहे हैं, निजी निवेश की रफ्तार सुस्त है तथा आर्थिक विषमताएं लगातार बढ़ रही हैं। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम […]

You May Like
-
2 months ago
मोरवा भूमि अधिग्रहण पर विस्थापित एक मंच पर
-
1 year ago
त्यौहार में बंद होना चाहिए ट्रकों की एंट्री
-
11 months ago
हाईवा एवं बाइक की टक्कर में 3 घायल