हाईवा एवं बाइक की टक्कर में 3 घायल

सीधी। कोतवाली थानांतर्गत कुबरी बाईपास में आज शाम करीब 7.30 बजे हाईवा एवं बाइक की टक्कर में बाइक में सवार तीन लोग घायल हो गये। खबर लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी।भीषण सड़क हादसा में घायल प्रथम दृष्टया किसी कम्पनी के मजदूर लग रहे थे। तीनों घायलों को जनपद सदस्य कुबरी यज्ञराज साहू द्वारा एम्बुलेंस बुला कर सीधी जिला चिकित्सालय के लिए भिजवाया गया । घायल मजदूरों के बिखरे समानों में तेल, माचिस, आलू, टमाटर, चावल आदि भोजन बनाने के सामान थे।

Next Post

नगर पालिका क्षेत्र में अवैध होर्डिंग हटाने की सख्त कार्यवाही

Mon Dec 15 , 2025
सीधी।कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देश पर, नगर पालिका परिषद सीधी द्वारा नगर क्षेत्र में अवैध होर्डिंग एवं विज्ञापन सामग्री हटाने के लिए सख्त कार्यवाही की गई। यह कार्रवाई नगर की स्वच्छता, सौंदर्य और नागरिकों की सुविधा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई। नगर पालिका की टीम ने नगर […]

You May Like

मनोरंजन