जबलपुर: गोसलपुर थाना अंतर्गत बुढागर बाईपास चौराहा आदर्श ढाबा के सामने एन एच 30 के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक आनंद उर्फ नंदू कोल 26 वर्ष निवासी गांधी ग्राम बुढागर ने सूचना दी कि ग्राम धमकी में शादी थी जहॉ वह एवं भाई दिलीप गये थे.
जहॉ से रात 9-15 बजे अपनी मोटर सायकिल में वह एवं भाई दिलीप अपने गॉव बुढागर जा रहे थे, जैसे ही हम लोग बुढागर बाईपास चौराहा आदर्श ढाबा के सामने एन एच 30 के पास पहुंचे तभी रोड पार करते समय जबलपुर की ओर से आ रही कार एमपी 20 सी एफ 4518 का चालक तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये उसकी मोटर सायकिल में टक्कर मार दिया जिसे वह एवं भाई गिर पडे, उसके हाथ पैर में साधारण चोटे आयी एवं दिलीप के सिर माथे में गम्भीर चोट आ गयी, कार चालक कटनी की ओर भाग गया। डाक्टर ने चैक कर भाई दिलीप कोल 32 वर्ष को मृत घोषित कर दिया।
