बुजुर्ग डॉ. से लूट करने वाले बदमाशों की तलाश जारी, रूटमैप तैयार कर रही पुलिस

भोपाल। श्यामला हिल्स थाना पुलिस बुजुर्ग डॉक्टर के साथ हुई लूट के मामले में बदमाशों की तलाश में जुटी है. पुलिस का दावा है कि 11 तोला सोना लूटने वाले बाइक सवारों के बारे में अहम सुराग हाथ लगे हैं. पुलिस जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी अब कर सकती है. घायल डाक्टर का अस्पताल में इलाज जारी है.

जानकारी के मुताबिक डॉ. मनोज वर्मा प्रोफेसर कॉलोनी में रहते हैं. वह क्षय रोग प्रशिक्षण केंद्र के डायरेक्टर भी हैं. शुक्रवार को सुबह रोजाना की तरह वह साइकिलिंग के लिए निकले थे. घटना वाले दिन जब वह किलोल पार्क के पास पहुंचे. इस दौरान पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. डॉ. वर्मा अपनी साइकिल सहित जमीन पर गिर पड़े, तभी मौका देख कर बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्ची झोंक दी. डॉक्टर मनोज ने अपने एक हाथ में 11 तोले के सोने का कड़ा जो पहना था. बदमाशों ने उसे निकल लिया, इसके साथ ही उनके पास से ही एक स्मार्टवॉच और जेब में रखा पर्स जिसमें करीब ढाई हजार रुपये नगद थे. वह भी छीन कर बदमाश फरार हो गए. वारदात के दौरान घायल डाक्टर मनोज को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है. मामले की शिकायत के बाद श्यामला हिल्स थाना पुलिस की कार्रवाई जारी है. पुलिस घटनास्थल से लेकर शहर के अलग-अलग स्थानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पुलिस ने एक डिजिटल रूटमैप तैयार किया है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि बदमाश किस रास्ते से आए थे और किधर फरार हुए.

Next Post

महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म 

Sat Apr 11 , 2026
भोपाल। एमपी नगर थाने में एक तलाकशुदा महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है. पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने कई बार उसका गर्भपात भी कराया है. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी तलाश शुरू कर दी है. […]

You May Like