पांच वर्षों बाद भी ग्राम पंचायत ने कृषक को नहीं दी राशि,पीड़ित ने जनसुनवाई में कलेक्टर से लगाई गुहार

पांढुरना। अपने खेत के कुएं से बड़चिचोली के ग्रामीणों को पानी पिलाने वाले कृषक को पिछले पांच वर्षों से ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों द्वारा 28 हजार से अधिक की राशि का भुगतान नहीं कर उसे बैरंग लौटाते रहे,आहत किसान ने आज नगर जिला मुख्यालय के जनसुनवाई में कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर राशि दिलाने की गुहार लगाई है।

ग्राम बड़ चिचोली के किसान उपासराव पिता भागचंद दंडारे ने मंगलवार को नगर जिला मुख्यालय के कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जनसुनवाई में पहुंचकर बताया कि वर्ष 2021 में तत्कालीन ग्राम पंचायत के सरपंच,सचिव के कहने पर अपने निजी खेत के कुएं से प्रति टैक्टर 125 रूपए की दर से कुल 225 टैक्टर पानी ग्राम पंचायत को दी थी,इसी पानी को ग्राम पंचायत द्वारा नल जल योजना के माध्यम से ग्रामीणों को पेयजल की पूर्ति कराई थी।

कृषक उपसराव दंडारे ने बताया कि उन्होंने ग्राम में पानी की किल्लत से ग्रामीणों को परेशान होता देख तथा तत्कालीन सरपंच ,सचिव के कहने पर इन्होंने अपने खेत के फसलों की सिचाई नहीं कर ग्राम पंचायत को पानी दिलाया था,जब कि सिंचाई के अभाव इनके खेत की फसल भी पूरी तरह खराब हो गई थी। कृषक श्री दंड़ारे ने बताया कि इनके खेत के कुए से पंचायत द्वारा इसी ग्राम के संजय पिता देवराव देशमुख के टैक्टर से पानी परिवहन कर ग्राम पंचायत के पंप हाऊस में लाते रहे,जिसे बाद इस पानी को नल जल योजना के माध्यम से ग्रामीणों के घरों तक पहुंचाया जाता था। पंचायत द्वारा टैक्टर संचालक संजय देशमुख को तो पानी परिवहन का भुगतान कर दिया, लेकिन पांच वर्ष से भी अधिक का समय बीतने के बाद भी आज तक किसान को 125 रूपए की दर से 225 ट्रैक्टर का 28 हजार 125 रूपए की राशि का भुगतान नहीं किया गया।

कृषक श्री दंडारे के बताया कि इस दौरान कई बार तत्कालीन सरपंच,सचिव से लेकर सभी से उन्होंने इस राशि का भुगतान करने की मांग लगाते रहे,लेकिन आज तक कृषक को यह राशि नहीं दी गई। इसी बात से दुखी किसान ने मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर से इसकी राशि का भुगतान करने की गुहार लगाई है।

Next Post

यूएनईपी ने भीषण गर्मी से निपटने के लिए शुरू की पहल

Tue Jun 2 , 2026
नैरोबी, 02 जून (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) ने दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते और जानलेवा मौसमी खतरों में से एक ‘भीषण गर्मी’ से निपटने के लिए एक नया वैश्विक अभियान शुरू किया है। विश्व पर्यावरण दिवस से ठीक पहले ‘हीट एक्शन डे’ पर शुरू की गई इस […]

You May Like