रेलवे ट्रैक और कैटेनरी वायर चोरी पर कसा शिकंजा

सिगरौली : एनसीएल की दुद्धिचुआ परियोजना में रेलवे ट्रैक, कैटेनरी ओएचई वायर, विद्युत मोटरों एवं अन्य महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों की बढ़ती चोरी और चोरी के प्रयासों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस एवं एनसीएल सुरक्षा विभाग ने संयुक्त सुरक्षा अभियान चलाया। अधिकारियों ने परियोजना के संवेदनशील क्षेत्रों का पैदल निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।

संयुक्त निरीक्षण का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी सीओ पिपरी हर्ष पांडेय एवं थाना प्रभारी शक्तिनगर एसके राय ने किया। इस दौरान अधिकारियों ने दुद्धिचुआ परियोजना की रेलवे साइडिंग, रेलवे ट्रैक, कैटेनरी वायर, विद्युत मोटरों, सिग्नलिंग उपकरणों एवं अन्य महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण में एनसीएल दुद्धिचुआ क्षेत्र के महाप्रबंधक विनोद कुमार सिंह, एनसीएल मुख्यालय के महाप्रबंधक पीके त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने चोरी की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां नियमित संयुक्त गश्त बढ़ाने, रात्रिकालीन निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतत नजर रखने के निर्देशित किया। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस, एनसीएल सुरक्षा विभाग और रेलवे अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। सीओ हर्ष पांडेय ने कहा कि रेलवे और एनसीएल की राष्ट्रीय महत्व की परिसंपत्तियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। चोरी, तोड़फोड़ या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में शामिल असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

इंदौर में सुरक्षा पर फिर उठे सवाल: कलेक्टर चौराहे पर परिवार की कार पर नशेड़ियों का हमला

Mon Jul 13 , 2026
इंदौर: शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्रों में शामिल कलेक्टर चौराहे के पास रविवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परिवार के साथ कार से जा रहे लोगों पर कुछ कथित नशेड़ियों ने हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने कार को बीच रास्ते में रोककर हंगामा किया और […]

You May Like