इंदौर: शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्रों में शामिल कलेक्टर चौराहे के पास रविवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परिवार के साथ कार से जा रहे लोगों पर कुछ कथित नशेड़ियों ने हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने कार को बीच रास्ते में रोककर हंगामा किया और वाहन को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। अचानक हुई इस घटना से कार में सवार परिवार के सदस्य घबरा गए और आसपास मौजूद लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपियों की हरकतें साफ दिखाई दे रही हैं। व्यस्त चौराहे पर हुई इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
