सीएम डॉ यादव ने तलेन खाटू श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को किया वर्चुअली संबोधित

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास से बड़वानी जिले के तलेन स्थित खाटू श्याम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं 21 कुंडीय महायज्ञ कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने धार्मिक आयोजन के लिए श्रद्धालुओं और आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक परंपराओं का उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में आस्था, एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

.....

Next Post

यश राज फिल्म्स और पोशम पा पिक्चर्स के पहले थिएट्रिकल सहयोग वाली आयुष्मान खुराना की फिल्म 'मुपापा', 19 फरवरी 2027 को होगी रिलीज़

Wed Jul 1 , 2026
मुंबई, 01 जुलाई (वार्ता) यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) और पोशम पा पिक्चर्स के पहले थिएट्रिकल सहयोग से बनने वाली फिल्म ‘मुपापा’ में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी इस फिल्म के निर्माता हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘सैयारा’ भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा […]

You May Like