टीकमगढ़: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल तथा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने सोमवार सुबह ओरछा पहुंचकर श्री राम राजा सरकार के दर्शन-पूजन किए।
दोनों नेताओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मध्यप्रदेश के सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण की भी कामना की।
