पुलिस का सीक्रेट मिडनाइट स्टिंग, 7 हॉटस्पॉट पर देर रात तक रखी निगरानी

इंदौर। पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर सीक्रेट मिडनाइट स्टिंग ऑपरेशन चलाते हुए राऊ थाना क्षेत्र के 7 चिन्हित स्थानों पर देर रात महिला पुलिसकर्मियों को सादा वर्दी में तैनात किया. अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी गई, हालांकि कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई.

महिला सुरक्षा और महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत राऊ थाना प्रभारी ने महिला पुलिस सहित विशेष टीम गठित कर क्षेत्र के 7 स्थान चिन्हित किए. इनमें मन मंदिर, मंत्री मोटर्स चौराहा, एडीसीटी के पास, पुलक सिटी, आराध्य धाम, बालाजी चौराहा, एबिवेट कैफे और चाय सुट्टा बार शामिल रहे. यहां देर रात तक महिला पुलिसकर्मियों को सादा वर्दी में तैनात कर स्टिंग ऑपरेशन चलाया. पूरे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी, लेकिन कहीं भी छेड़छाड़ या अन्य अप्रिय घटना सामने नहीं आई. सहायक पुलिस आयुक्त गांधीनगर निधि सक्सेना ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को छेड़छाड़ जैसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस तरह के अभियान समय समय पर चलाए जा रहे हैं और आगे भी जारी रहेंगे.

Next Post

होटल-ढाबों पर पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने पर 17 केस दर्ज, शराब परोसने वालों पर भी कार्रवाई

Sun Jun 7 , 2026
इंदौर। पुलिस ने होटल, ढाबों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सत्यापन अभियान में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 17 प्रकरण दर्ज किए. इनमें 15 केस बीएनएस की और 2 केस आबकारी अधिनियम में दर्ज कर शराब जब्त की गई. पुलिस उपायुक्त जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जोन-1 क्षेत्र […]

You May Like