सीहोर। आईईएस पब्लिक स्कूल ने कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए पुरस्कार समारोह आयोजित किया.
कार्यक्रम में आईईएस के छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा गया, और उन्हें नकद पुरस्कार, छात्रवृत्तियां और ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया गया. समारोह का शुभारंभ चांसलर इंजीनियर बीएस यादव, आईईएस यूनिवर्सिटी ने सोशल और इमोशनल कोशेंट के महत्व पर ज़ोर देते हुए सभी को प्रेरित किया उन्होंने आईईएस के छात्रों को सम्मानित किया, उनके गर्वित माता-पिता और समर्पित शिक्षकों को बधाई दी. भोपाल में दूसरे स्थान पर रहने वाली महक कौशल को 11,000 का इनाम मिला; वहीं सेक्शन टॉपर्स को 1100, परफेक्ट स्कोरर्स (100/100) को 2,000 और 85′ से ज़्यादा अंक पाने वालों को स्पेशल स्कॉलर ट्रॉफी दी गईं. यह कार्यक्रम भावनाओं, आभार और सफल छात्रों द्वारा साझा की गई प्रेरणादायक कहानियों से भरा हुआ था. अंत में आईईएस पब्लिक स्कूल की ग्रुप डाइरेक्टर प्रोफे. मनीषा क्वाथेकर ने सभी आतिथियों एवं छात्रों के पालकों का आभार व्यक्त किया.
