चोरी हुए रायफल व कारतूस बरामद

मुरैना, 08 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना में पुलिस लाइन से तीन माह पूर्व एक रायफल सहित बड़ी मात्रा में कारतूसों की हुई चोरी के मामले में आज पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने आज यहां मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि गत तीन माह पूर्व छह और सात दिसंबर की मध्य रात्रि में पुलिस लाइन से एसएएफ की द्वितीय बटालियन ग्वालियर के पुलिस जवानों के एक कमरे में पुलिस अभिरक्षा रखे 210 कारतूसों सहित एक 315 बोर की रायफल की चोरी हुई थी।
उन्होंने बताया कि कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति कुछ कारतूस बेचने की नियत से खड़ा दिखाई दिया है। योजनाबद्ध तरीके से पुलिस ने उसे धरदबोचा और जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से दस कारतूस मिले और उसने अपना नाम दीपू मुरैना निवास बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने एक अन्य साथी उदयवीर कुशवाह द्वारा पुलिस लाइन से कारतूसों और रायफल की चोरी करना कबूल किया।
श्री सौरभ ने बताया कि उक्त दोनों आरोपियों ने चोरी के कारतूसों को बेचने की दृष्टि से तीन अन्य साथियों के पास रखना बताया। इस मामले में अशोक कुशवाह, गोविंद सोनी और राज छावरी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी हुए 210 कारतूसों में से 140 कारतूसों सहित एक तीन सौ पंद्रह बोर की रायफल बरामद की है।

Next Post

नट बोल्ट फैक्ट्री में आग लगी

Sat Mar 8 , 2025
सीहोर,  मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में आज एक फैक्ट्री में आग लग गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीहोर-आष्टा रोड पर खोखरी स्थित नट-बोल्ट फैक्ट्री मे आज दोपहर भीषण आग लग गई। नगर पालिका की तीन फायर ब्रिगेड ने घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। […]

You May Like