प्रसिद्ध संत विपिन बिहारी दास बांदकपुर धाम पहुंचे, भोलेनाथ के किये दर्शन

दमोह.बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र देव श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर में मंगलवार बुंदेलखंड के प्रसिद्ध संत गौ- पीठाधीश्वर विपिन बिहारी दास जी महाराज का आगमन हुआ. उन्होंने सर्वप्रथम भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन अर्चन कर क्षेत्र और भक्तों के कल्याण की कामना भगवान भोलेनाथ से की.वहीं बांदकपुर धाम में बनने वाले श्री जागेश्वर नाथ लोक के कार्यों की जानकारी भक्तों से प्राप्त की और कहा कि निश्चित रूप से श्री जागेश्वर नाथ लोक बनने के बाद भक्तों को अनेक सुविधाएं मिलेंगी और यह क्षेत्र और अधिक भव्यता प्राप्त करेगा बस आशा और अपेक्षा है की कार्य अच्छे से अच्छा और भव्यता के साथ हो इस अवसर पर पूज्य गुरुदेव ने बांदकपुर धाम में लगभग 300 वर्ष अति प्राचीन बावड़ी को भी देखा और सराहना करते हुए कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान जैसे सरकार के यह अभियान समाज में जागृति का काम कर रहे हैं.आप सभी भक्तों के श्रमदान से इस बावड़ी का कायाकल्प हुआ है जो बेहद सराहनीय है.

इस दौरान विशेष रूप से मंदिर प्रबंधक रामकृपाल पाठक, शंकर गौतम, कृष्णा पटेल, अरविंद पाठक, वीरू नेमा,गोलू चौबे, नितिन राजपूत, अंशु दुबे, अमित दुबे, पत्रकार विनय असाटी,तुलसीराम तिवारी, शंभू विश्वकर्मा, आदर्श दुबे, महेंद्र राजपूत, दीपक दीक्षित, कड़ौरी सेन सहित बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति रही.

Next Post

दुनिया में बड़ा क्षेत्र बनता जा रहा है ‘बंजर’ भूमि

Tue Jun 17 , 2025
बॉन/बगोटा, 17 जून (वार्ता) विश्व में जिस प्रकार मानवीय गतिविधियों के लिए व्यापक पैमाने पर भूमि का इस्तेमाल हो रहा है, उसे देखते हुए अगले 25 वर्षों में 1.6 करोड़ वर्ग किलोमीटर के आकार की भूमि बंजर बन जायेगी। यह क्षेत्र दक्षिण अमेरिका के आकार का है और इस बड़े […]

You May Like