रीवा:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक पूर्व सांसद रामचंद खुटिंया ने संगठन सृजन अभियान के द्वितीय चरण के तीसरे दिन रीवा में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों की बैठक ली. भविष्य में संगठन को मजबूत बनाने के जहा सुझाव लिये गये. वही एकता, अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया. कांग्रेसी कितना इसका पालन करेगे यह तो आने वाला समय बताएगा.
इसके पूर्व भी कई बार पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेता संगठन को मजबूत बनाने अनुशासन और एकता का पाठ पढ़ा चुके है. उसके बाद भी रीवा में कांग्रेसी पुराने ढर्रे पर ही चल रहे है.पर्यवेक्षक श्री खुटिंया ने कहा कि हमारे यहां कांग्रेस पार्टी काफी कमजोर है, कांग्रेस पार्टी को पुर्नस्थापित करने के लिए हमें कर्मठता के साथ कार्य करने की आवश्यकता हैं.
उन्होंने कहा कि अध्यक्ष या विधायक का पद एक ही होता है इसलिए जिस किसी का अध्यक्ष पद के लिए चयन हो, या विधानसभा चुनाव में जिस किसी प्रत्याशी को टिकट मिले उसके साथ सभी मतभेदों को भुलाकर हमें पार्टी की मजबूती के लिए काम करना होगा व अपने मतभेदों को भुलाकर हम सब पार्टी की मजबूती के लिए काम करें, और पुन: कांग्रेस पार्टी को देश एवं प्रदेश में पुर्नस्थापित कर अपने नेता राहुल गांधी के हांथ को मजबूत करें
