जर्जर भवन किया गया ध्वस्त

जबलपुर: नगर निगम ने गढ़ा त्रिपुरी नगर स्थित एक अति-जर्जर व खतरनाक मकान को व्यवस्थित तरीके से ध्वस्त कर हटा दिया गया। अतिक्रमण दल के प्रभारी बृज किशोर तिवारी ने बताया कि लंबे समय से जर्जर अवस्था में खड़े इस भवन से क्षेत्रीय नागरिकों और राहगीरों के लिए गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। नगर निगम की इस त्वरित व संवेदनशील पहल से एक बड़ा संभावित खतरा टल गया है। अतिक्रमण शाखा की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से जर्जर ढांचे को पूरी सतर्कता और सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए हटाया, ताकि आसपास के लोगों को कोई असुविधा न हो।

उन्होंने बताया कि मानसून के समय या अत्यधिक जर्जर स्थिति के कारण ऐसे भवनों से हमेशा किसी अप्रिय घटना या जनहानि का अंदेशा बना रहता है। नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निगमायुक्त के आदेश पर नगर निगम की टीम ने तुरंत कार्यवाही की। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण दल के प्रभारी बृज किशोर तिवारी और पर्याप्त पुलिस बल मौके पर मुस्तैद रहे, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से पूरी हुई। इस जर्जर ढांचे के हटने से सडक़ पर आवागमन सुगम और सुरक्षित हो गया।

Next Post

शहर में डॉग और कैट बाइट का कहर, जुलाई में 4755 लोग बने शिकार

Fri Aug 21 , 2026
इंदौर:शहर में डॉग और कैट बाइट के मामले चिंता बढ़ा रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जुलाई में अलग अलग जानवरों के काटने के 4755 मामले सामने आए. इनमें डॉग बाइट के 4118 और कैट बाइट के 341 केस हैं. इसके अलावा रैट बाइट के 211 और मंकी […]

You May Like