खरगोन: जिले के कसरावद क्षेत्र से दुखद और झकझोरने वाली खबर सामने आई है। सर्द रात में खेत में सिंचाई कर रहे एक किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना ने एक बार फिर किसानों को रात में मिलने वाली बिजली व्यवस्था और उनकी सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।मिली जानकारी अनुसार छोटी कसरावद निवासी 52 वर्षीय किसान सुरेंद्र सिंह चौहान रोज की तरह फसल की सिंचाई के लिए रात करीब एक बजे खेत गए थे।
सुबह जब सुरेंद्र सिंह घर नहीं लौटे तो परिजन उन्हें ढूंढते हुए खेत पहुंचे, जहां वे बेसुध हालत में पड़े मिले। आनन-फानन में उन्हें कसरावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।इस घटना से जहां परिवार में मातम पसरा है, वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यदि किसानों को दिन में पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जातीए तो उन्हें सर्द रातों में जान जोखिम में डालकर खेतों में काम नहीं करना पड़ता।
