
मड़ियादो/दमोह। कस्बे के महावीरन मुहल्ले में हाकम सिंह के घर में कोबरा सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासी सर्प मित्र नवीन खान को सूचना दी गई, जो सांप पकड़ने में माहिर हैं। उन्होंने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया।
अद्भुत दृश्य तब सामने आया जब पता चला कि रेस्क्यू किए गए सांप ने पहले एक और विशालकाय सांप को निगल लिया था। रेस्क्यू के दौरान, यह सांप निगले हुए सांप को उगल गया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरत में पड़ गए।
नवीन खान ने बताया कि यह उनके अनुभव में पहला मामला है जब किसी सांप ने दूसरे सांप को निगला हो। हालांकि, उन्होंने कई बार सांप को मेंढ़क, चूहे आदि को निगलते हुए देखा है। सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया।
