तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

ग्वालियर: बिजौली थाना क्षेत्र के गणेशपुरा चौराहे पर हुए एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उस पर सवार दो दोस्त हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बाइक चालक बारेलाल ने दम तोड़ दिया।
भिंड स्थित जसरथ का पुरा निवासी बारेलाल (25), पुत्र काशीराम गणेशपुरा इलाके में रहते हुए शहर के एक होटल में काम करता था। वह अपने साथी रूप सिंह के साथ बाइक से किसी काम के सिलसिले में नैनागिरी जा रहा था।

जैसे ही उनकी बाइक गणेशपुरा चौराहे से थोड़ा आगे पहुंची, सामने से आ रहे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बारेलाल के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जबकि उसका साथी रूप सिंह भी लहूलुहान हो गया। सूचना मिलते ही बिजौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। बारेलाल की हालत नाजुक बनी हुई थी, अस्पताल में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक अपने वाहन सहित मौके से भागने में सफल रहा।

Next Post

ओपेक प्लस का बड़ा धमाका: यूएई के संगठन छोड़ने के बाद कच्चे तेल के उत्पादन में भारी बढ़ोतरी का फैसला, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों पर लगाम लगाने की कवायद

Tue May 5 , 2026
वियना/दुबई | ग्लोबल ऑयल मार्केट में मची उथल-पुथल के बीच ओपेक प्लस (OPEC+) समूह ने रविवार को एक ऐतिहासिक बैठक में कच्चे तेल के उत्पादन कोटा में बड़ी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। संगठन के सदस्यों ने तय किया है कि जून महीने से प्रतिदिन 1.88 लाख बैरल (bpd) अतिरिक्त […]

You May Like