भाजपा ने आतिशी के खिलाफ कालकाजी थाने में दर्ज करायी रिपोर्ट

नयी दिल्ली (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है और इस संबंध में कालकाजी थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

दक्षिण दिल्ली जिला भाजपा उपाध्यक्ष सरदार के.एस. दुग्गल ने बुधवार को एक वीडियो क्लिप के साथ कालकाजी थाने में श्रीमती आतिशी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी।

इस संदर्भ में भाजपा के दिल्ली प्रदेश के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आज देर शाम दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर उनका ध्यान सरदार दुग्गल द्वारा जारी किये गय़े वीडियो की ओर आकृष्ट किया है और श्रीमती आतिशी के खिलाफ कारवाई की मांग की है।

उन्होंने पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री द्वारा अपनी चुनाव सामग्री ढोने के लिए लोक निर्माण विभाग के वाहन का प्रयोग करना स्पष्ट रूप से सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का मामला है और इस पर चुनाव आयोग को संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।

Next Post

तिरुमाला में टोकन जारी करने वाले केंद्र पर मची भगदड़ में चार लोगों की मौत

Thu Jan 9 , 2025
तिरूपति (वार्ता) आंध्रप्रदेश के तिरुमाला में ‘वैकुंठ द्वार दर्शनम’ के लिए टोकन जारी करने वाले केन्द्र पर बुधवार को मची भगदड़ में तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। भगदड़ तब मची जब शुक्रवार को शुभ एकादशी के दिन पहाड़ी मंदिर तिरुमाला में ‘वैकुंठ द्वार दर्शन’ का टिकट […]

You May Like