खाद की बिक्री तहसील स्तर पर कराने की व्यवस्था

सतना :सांसद गणेश सिंह द्वारा शुक्रवार को सर्किट हाउस में खाद वितरण के संबंध में समीक्षा बैठक ली गई। सांसद ने अधिकारियों से कहा कि रबी मौसम की फसलों हेतु खाद के वितरण/नगद बिक्री की व्यवस्था तहसील स्तर पर कराये। इससे पारदर्शिता बनी रहेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समिति प्रबंधकों पर कडाई करें जिससे खाद का वितरण पात्र किसानों को हो सके।

खाद का वितरण बेहतर ढंग से कराये, समिति द्वारा वितरण की जा रही खाद की प्रतिदिन जांच कर जांच प्रतिवेदन वरिष्ठ अधिकारियों को भेजे। यदि किसी समिति द्वारा खाद वितरण में अनियमितता बरती जा रही है तो मौके पर जांच करे। सांसद द्वारा आगामी रबी फसल में यूरिया, डीएपी एवं एनपीके की मांग एवं उपलब्धता की जानकारी ली गई।

उप संचालक कृषि आशीष पाण्डेय ने बताया कि आगामी रबी मौसम में खाद वितरण हेतु सतना जिले के लिए डीएपी 8261 मे. टन, मैहर हेतु 5052 मे. टन, यूरिया सतना के लिए 42132 मे. टन एवं मैहर हेतु 27796 मे. टन तथा एनपीके सतना हेतु 7456 मे. टन एवं मैहर हेतु 2445 मे. टन तथा सतना एसएसपी में 431 मे. टन एवं मैहर में 262 मे. टन उर्वरक की मांग की गई है। जो उपलब्धता अनुसार किसानों को वितरण किया जायेगा। बैठक में अपर कलेक्टर विकास सिंह, जिला विपणन अधिकारी नेहा तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहकारी बैंक केसी शर्मा, सहायक उपायुक्त सहकारिता प्रकाश प्रभाकरण, सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

धनतेरस पर उपभोक्ताओं को लुभाने सज धज कर तैयार हुआ बाजार

Sat Oct 18 , 2025
सतना: धनतेरस और दीपावली पर्व के आगमन के साथ ही जिला सहित शहर के बाजारों में रौनक लौट आई है। दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है और बर्तनों की खनक से बाजार गुलजार हैं। परंपरा के अनुसार धनतेरस के दिन बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है, इसलिए हर […]

You May Like