स्कूलों के बाहर वाहनों की पार्किंग पर कोर्ट सख्त, फ्रेश नोटिस जारी कर मांगा शपथपत्र

जबलपुर: सडक़ों में स्कूल की पार्किंग के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। जिसमें कहा गया है कि स्कूल परिसर के अंदर पार्किंग न होने व सडक़ों में वाहन पार्क होने से नौनिहालों का जीवन खतरे में है। आरोप है कि बच्चें सडक़ पार कर निकलते है, जिससे वह कभी भी हादसे का शिकार बन सकते है। जबकि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा साल 2022 में जारी गाइडलाइन के अनुसार पढऩे वाले छात्रों की वाहनों की पार्किंग स्कूल के अंदर होनी चाहिये।

चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने सुनवाई दौरान पाया कि मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग को नोटिस की तामील नहीं हुई। जिस पर न्यायालय ने फ्रेश नोटिस जारी कर उनके पैरोकार को शपथ पत्र पर जवाब देने के निर्देश दिये है। मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद निर्धारित की गई है।
दरअसल यह जनहित का मामला जबलपुर निवासी अधिवक्ता जसबीन गुजराल सहित अन्य की ओर से दायर किया गया है।

जिसमें कहा गया है कि कि बचपन बचाओ आंदोलन विरुद्ध भारत सरकार के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय ने बच्चों की सुरक्षा व उनकी देखभाल के संबंध में आवश्यक गाईडलाइन जारी की थी। सर्वोच्च न्यायालय ने उक्त गाईडलाईन देश के सभी प्रदेशों के लिए जारी की थी। इसके अलावा साल 2022 में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा भी गाईडलाईन जारी की गयी थी। जिसके अनुसार जिन वाहनों से छात्र आते है, उनकी पार्किंग स्कूल के अंदर होनी चाहिये। इस संबंध में प्रदेश के सभी कलेक्टर को निर्देश भी जारी किये गये थे।

याचिका में कहा गया था कि शहर के अधिकांश स्कूलों की पार्किंग सडक़ में होती है। स्कूल बच्चों को स्कूल के बाहर सडक़ों पर उतार दिया जाता है। जिसके कारण सडक़ में जाम की स्थिति निर्मित होती है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और स्कूल आने वाले बच्चों के साथ कोई हादसा घटित हो सकता है। याचिका में मुख्य सचिव, संभागायुक्त, कलेक्टर, निगमायुक्त, पुलिस अधीक्षक यातायात तथा मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग को पक्षकार बनाया गया था। मामले में विगत 21 अप्रैल को हुई प्रारंभिक सुनवाई के बाद न्यायालय ने सभी अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के निर्देश दिये थे।

Next Post

मंडला कलेक्टर को अवमानना नोटिस जारी

Sun Aug 24 , 2025
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट ने पूर्व में दिये गये आदेश का पालन न होने के मामले को सख्ती से लिया। जस्टिस डीडी बसंल की एकलपीठ ने मामले में मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब पेश करने के निर्देश दिये है।यह अवमानना का मामला मंडला निवासी […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।