शक्तिनगर/ सोनभद्र: स्थानीय शक्ति नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ज्वालामुखी मंदिर मुख्य मार्ग पर शनिवार रात परियोजना से ड्यूटी करके घर वापस आ रहे बाइक सवार उदय कुशवाहा पुत्र ईश्वरी प्रसाद उम्र 23 वर्ष को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार स्थान पर ही गिर गया राहगीरों ने उठकर संजीवनी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों द्वारा घायल को मृतक घोषित कर दिया गया।
स्थानीय लोगों की माने तो ज्वालामुखी मुख्य मार्ग समीप परियोजना में कार्यरत बीएचईएल कंपनी द्वारा मटेरियल यार्ड बनाया गया है मटेरियल यार्ड के सामने मंदिर के पार्किंग में बड़े-बड़े वाहनों को खड़ा किया जाता है.
कुछ वहां मुख्य मार्ग के दोनों पटरी पर भी खड़े रहते हैं जिससे रास्ता सकरा हो गया है अक्सर दुर्घटना का अंदेशा रहता ही है मंदिर के प्राधिकृत पुजारी द्वारा मंदिर पार्किंग से बड़े वाहनों को हटाया जाना की शिकायत जिला अधिकारी से किया गया था पर परियोजना ने मंदिर पार्किंग से वाहनों को हटाए जाने से इनकार कर दिया है।।
स्थानीय लोगों का मांग है कि मंदिर मुख्य मार्ग एवं मार्ग के पटरिया से बड़े वाहनों को हटाया जाए जिससे मंदिर एवं परियोजना में आने जाने वाले राहगीरों को सुविधा प्राप्त हो सके ।
