Monica Bedi Birthday: अंडरवर्ल्ड डॉन के प्यार में उलझी, जेल तक पहुंची मोनिका बेदी की जिंदगी

अभिनेत्री मोनिका बेदी की जिंदगी शोहरत से विवाद तक का सफर रही। अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम से रिश्ते ने उनका करियर बर्बाद कर दिया और उन्हें सालों जेल में रहना पड़ा।

बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। 18 जनवरी 1975 को पंजाब के होशियारपुर में जन्मीं मोनिका की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। ग्लैमर, शोहरत और कामयाबी के सपने लेकर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली मोनिका का करियर उस वक्त एक ऐसे मोड़ पर आ गया, जिसने उनकी पूरी जिंदगी की दिशा ही बदल दी।

मोनिका बेदी का बचपन भारत और विदेश के बीच बीता। उनके माता-पिता के नॉर्वे शिफ्ट होने के बाद उन्होंने वहीं पढ़ाई की। बाद में वह उच्च शिक्षा के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी गईं, जहां उन्होंने लिटरेचर की पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान ही उनका झुकाव एक्टिंग की ओर हुआ और साल 1995 में उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली।

Next Post

पीतल का तीन बटुआ बरामद, 42 हजार की चोरी का खुलासा

Sun Jan 18 , 2026
सिंगरौली: चितरंगी पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी मनीष खत्री के निर्देशन एएसपी सर्वप्रिय सिंहा एवं एसडीओपी चितरंगी राहुल सैयाम के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।मामला थाना चितरंगी के धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस से संबंधित है। फरियादी […]

You May Like