सिंगरौली: चितरंगी पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी मनीष खत्री के निर्देशन एएसपी सर्वप्रिय सिंहा एवं एसडीओपी चितरंगी राहुल सैयाम के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।मामला थाना चितरंगी के धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस से संबंधित है। फरियादी राजाराम गुप्ता पिता डिगनलाल गुप्ता उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम चितरंगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 जनवरी की रात भोजन कर परिवार सहित सोने के बाद 13 जनवरी की सुबह उठने पर घर के बगल वाले कमरे का ताला टूटा मिला।
जांच करने पर पीतल का बटूआ तीन, जिसकी कीमत लगभग 42 हजार रुपये है, अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था। रिपोर्ट पर तत्काल मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। थाना प्रभारी चितरंगी निरीक्षक सुधेश तिवारी एवं पुलिस स्टाफ द्वारा मुखबिर की सूचना पर संदेही जागेश्वर विश्वकर्मा पिता बैजनाथ विश्वकर्मा उम्र 18 वर्ष निवासी चितरंगी को अभिरक्षा में लेकर पूछतांछ की गई।
पूछतांछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया पीतल का बटूआ तीन बरामद कर लिया गया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक सुधेश तिवारी, उप निरीक्षक आरके वर्मा, सउनि शोहागवती सिंह एवं आर सुदर्शन चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
