शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 372 अंक टूटा

मुंबई, 29 जून (वार्ता) आईटी, बैंकिंग और ऑटो सेक्टरों में बिकवाली के कारण घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 372.10 अंक (0.48 प्रतिशत) टूटकर 76,728.37 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 109.75 अंक यानी 0.46 प्रतिशत नीचे 23,946.25 अंक पर आ गया। वृहत बाजार में भी गिरावट रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.38 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.62 प्रतिशत गिर गया। ऑटो, बैंकिंग, वित्त, आईटी, तेल एवं गैस, रसायन, मीडिया और एफएमसीजी सेक्टरों में बिकवाली हावी रही। फार्मा, धातु और स्वास्थ्य सेक्टरों में लिवाली देखी गयी।

सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर सवा तीन फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा का पौने दो फीसदी और मारुति तथा इंडिगो के शेयर दो प्रतिशत से अधिक गिर गये। अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनीलिवर और अडानी पोर्ट्स के शेयर एक से डेढ़ प्रतिशत के बीच टूटे। भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक और इंफोसिस के शेयर भी नीचे बंद हुए। इटरनल, ट्रेंट, बीईएल और एनटीपीसी के शेयर एक से डेढ़ प्रतिशत की बढ़त में रहे। पावरग्रिड, सन फार्मा, टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर भी हरे निशान में बंद हुए।

.....

Next Post

बैढ़न में सक्रिय हुआ मानसून, झमाझम बारिश से मिली राहत

Mon Jun 29 , 2026
सिंगरौली/बैढ़न। बैढ़न क्षेत्र में सोमवार दोपहर मानसून ने जोरदार दस्तक दी। तेज चमक, गरज और हवाओं के झोंकों के साथ करीब आधे घंटे तक हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली, वहीं खेतों की ओर […]

You May Like