संपत्तिकर जमा नहीं करने पर दो संपत्तियों पर कुर्की और सीलिंग की कार्रवाई

भोपाल: नगर निगम ने संपत्तिकर और अन्य करों का भुगतान नहीं करने वाले दो बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्तियां कुर्क और सील कर दीं। दोनों पर कुल 11 लाख 53 हजार 322 रुपए का कर बकाया था. निगम के जोन-10 के अमले ने वार्ड-42 के जिंसी क्षेत्र स्थित भवन क्रमांक 17ए के मालिक गोविंदराम ज्ञानचंदानी पर कार्रवाई की. उन पर संपत्तिकर और अन्य करों के 10 लाख 58 हजार 588 रुपए बकाया थे.

राशि जमा नहीं करने पर निगम ने मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 175 के तहत भवन के पूरे हिस्से को अधिग्रहित कर सील कर दिया. इसी तरह वार्ड-45 की अरेरा कॉलोनी ई-1 स्थित भवन क्रमांक 203 के मालिक प्रमोद तामोट पर 94 हजार 734 रुपए बकाया होने पर संपत्ति कुर्क की गई. निगम अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई से पहले दोनों बकायादारों को नोटिस जारी कर भुगतान का मौका दिया गया था, लेकिन राशि जमा नहीं करने पर यह कदम उठाया गया. निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने सभी मदों में राजस्व वसूली तेज करने और बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

Next Post

MP में अमूल दूध हुआ महंगा, आज से नए रेट लागू

Thu Nov 12 , 2026
मध्य प्रदेश में अमूल दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें 12 नवंबर से लागू हो गई हैं। अमूल गोल्ड का एक लीटर पैक अब 70 की जगह 74 रुपए में मिलेगा, जबकि अमूल फ्रेश की कीमत 57 से बढ़कर […]

You May Like